Posts

भारतीय रसोई - लुप्त धातु विज्ञान

Image
आयुर्वेद में धातु भस्म का प्रयोग बहुत से रोगो के निदान के लिए किया जाता है। जिसमे ताम्र, लौह, जस्त, स्वर्ण, चांदी आदि धातुएं है। जिसका सीधा तात्पर्य यह हुआ कि हमारे शरीर को सभी धातुओं की आवश्यकता होती है। जिसकी पूर्ति हम अन्न और सब्जियों से करते है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब मिट्टी में धातु उपलब्ध होगी । शायद इसी लिए भारतीय रसोई में सभी धातुओं के बर्तनों का उपयोग किया जाता था। बल्कि हमारे पूर्वजों ने धातु ज्ञान को इतना विकसित कर लिया था कि दो या दो से अधिक धातुओं को मिला कर उनके बर्तन बनाये ताकि एक ही उपयोग में सभी धातुओं का लाभ मिल सके। जिनके प्रमुख उदाहरण कांसा और पीतल है।  धातुओं का दैनिक उपयोग एवं इनका वैज्ञानिक प्रभाव   आज हम विज्ञान के दौर में है। हमें धातुओं के  दैनिक उपयोग के शरीर पर होने वाले वैज्ञानिक प्रभावों को समझना चाहिए। हमारे पूर्वजो ने मुख्य रूप से ताम्बे (copper)  का प्रयोग किया। जिनसे ज्यादातर पीने के पानी के पात्र बनाये। ताम्बा (Copper) और जस्ते (Zinc) से मिला कर पीतल (Brass) बनाया।  जिनके भोजन पकाने के बर्तन बने। ताम्बे (Copper) और रांगा (Tin) से मिला

पुरातन भारतीय रसोई दर्शन - एक सस्टेनेबल मॉडल

Image
आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है कि वो कौनसी शक्ति है जो कोरोना संकट में भी भारत दूसरे देशो की बजाय अच्छी दशा में है।  भारत में सिर्फ उन्ही जगहों पर कोरोना का प्रभाव है जो भारतीय रसोई को भूल कर मॉडर्न रसोई की तरफ चले गए। गांव आज भी ज्यादा सुरक्षित है।  गांव में रहने वालो की रोग प्रतिरोधक क्षमता शहर वालो से अधिक है। इस समय ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमने क्या बदला।  पूरातन रसोई घर के बाहर हुआ करती थी।  हमारा भोजन जैविक खेती पद्दति से आया करता था। केमिकल का उपयोग ना ही हम जानते थे ना ही समझना चाहते थे।  हमारा दूध घर में रहने वाली गाय से मिल जाया करता था।  उसी दूध से छाछ, घी, मक्खन आदि की आवश्यकता पूरी होती थी। घर के चौक में पड़ी घट्टी हमें आटा, दालें आदि उपलब्ध कराता था। घर के बाहर पड़ी बाल्टी हर आने वाले को स्वच्छ हो कर प्रवेश करने पर मजबूर कर देता था।  पुरातन रसोई में धातु ज्ञान का भी विशेष महत्व था। हमारे पीने के पानी के पात्र तांबे के हुआ करते थे। जो पानी को शुद्ध किया करता था। हमारे भोजन पकाने के पात्र पीतल एवं लोहे के बने होते थे।जो भोजन के न्युट्रिशन